नारनौल : छुट्टी लेकर घर आया था RPSF जवान, न्यू अटेली के पास यूं खींच ले गई मौत; परिवार में पसरा मातम

punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2026 - 12:37 PM (IST)

नारनौल : हरियाणा के नारनौल से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां न्यू अटेली रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से RPSF जवान की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रेवाड़ी जिले के गांव झाल निवासी 36 वर्षीय प्रीतम सिंह के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल के हुगली में रेलवे पुलिस स्पेशल फोर्स में तैनात था। मृतक के दो बच्चे थे। वह परिजनों को बिना बताए डयूटी से छुट्टी लेकर आया था। 

जीआरपी चौकी नारनौल को सूचना मिली थी कि न्यू अटेली रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। उसके पास से मिले दस्तावेजों से मृतक की पहचान हुई। फिलहाल  जीआरपी इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

static