ब्रेक फेल होने से पलटी हरियाणा रोडवेज की बस, दर्जनों यात्री घायल

11/19/2017 1:41:13 PM

नरवाना(गुलशन चावला): नरवाना में हिसार बाईपास चौक रेस्ट हाउस के पास एक हादसा हो गया। हरियाणा रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो जाने से पलट गई। बस में सवार दर्जन यात्री घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने लोगों को बस से बाहर निकाला। घायलों को सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।  हादसे के बाद वहां गाड़ियों का जाम लग गया। हालांकि हादसे का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने फोन कर घायलों का हालचाल जाना। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र डिपो की बस हिसार से यमुनानगर जा रही थी अचानक नरवाना के हरियल चौक पर पलट गई। जिससे बस में सवार कई लोग घायल हो गए। बाद में क्रेन की मदद से बस को उठाया गया उसके बाद जाम खुला।