हरियाणा के National boxer ने किया सुसाइड, महिला खिलाड़ियां बनी मौत की वजह

7/20/2017 12:22:24 PM

करनाल (कमल मिड्ढा):करनाल के मधुबन पुलिस कॉम्पलेक्स में हरियाणा के राष्ट्रीय मुक्केबाज राजेंद्र सिंह ने अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक राजेंद्र की जेब से एक सुसाइड़ नोट मिला, जिसमें उसने अपनी मौत का कारण हरियाणा की 6 महिला मुक्केबाजों को बताया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी मीना के ब्यान व सुसाइड़ नोट के आधार पर महिला मुक्केबाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2001 में पुलिस में भर्ती हुए थे राजेंद्र
राजेंद्र जींद जिले के छयाना गांव के रामनगर का रहने वाला था। वह वर्ष 2001 में पुलिस में भर्ती हुआ था। राजेंद्र सिंह हरियाणा के राष्ट्रीय स्तर का मुक्केबाजी था व मधुबन पुलिस लाइन में मुक्केबाजी के ट्रेनर के पद पर भी रह चुका है। वह इस समय अम्बाला में पोस्टिंग था व अपने परिवार के साथ मधुबन पुलिस लाइन में करनाल गेट के निकट 12 बी. पुलिस क्वार्टर में रह रहा था।

मुक्केबाज महिला खिलाड़ियों से परेशान था राजेंद्र
मृतक के बड़े भाई राजेश ने बताया बताया कि वर्ष 2015 में मुक्केबाजी के ट्रेनर के दौरान हरियाणा की महिला खिलाड़ियों ने राजेंद्र पर प्रताड़ना के झूठे आरोप लगाए थे। इन खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी ने दबाव बनाने के लिए जहर खा लिया था, जिन्हें लेकर राजेंद्र को विभाग की ओर से निलबिंत कर दिया गया था।

इसके बाद विभागीय जांच ने राजेन्द्र सिंह को निर्दोष बताया व उसे नौकरी पर बहाल कर दिया था। उसके बाद से राजेंद्र लगातार परेशान रहता था व इस बात को लेकर ज्यादा परेशान था कि उस पर झूठे आरोप लगाकर उसे बदनाम किया गया है। बस इसी के चलते उसने एेसा कदम उठाया। 

थाना प्रभारी मधुबन बलबीर ने बताया कि हरियाणा पुलिस के ए.एस.आई.राजेंद्र की पत्नी मीना व उसके लिखे सुसाइड़ नोट के आधार पर आरोपी महिला पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया गया है। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।