कांग्रेस के पूर्व विधायक ने छोड़ा पार्टी का साथ, ट्वीट कर लिखा, 'अलविदा कांग्रेस'

10/4/2022 7:53:39 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): आदमपुर चुनाव से पहले हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। शाहाबाद से पूर्व विधायक और नेशनल मीडिया पेनलिस्ट अनिल धनतोड़ी ने अपन पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोनिया गांधी को ये इस्तीफा भेजा है, जिसमें उन्होंने लिखा कि तत्काल प्रभाव से कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट (प्रवक्ता) के पद से अपना इस्तीफा देता हूं। मुझे देश और पार्टी की सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए मैं आपका आभारी हूं। इसके बाद उन्होंने इस्तीफे की कॉपी शेयर करते हुए ट्वीटर पर लिखा कि, अलविदा कांग्रेस।

Content Writer

Isha