अजय चौटाला के निष्कासन पर राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी बांगड़ ने दिया पद से इस्तीफा

11/14/2018 1:43:30 PM

यमुननागर(सुमित अोबरॉय): इनेलो पार्टी से अजय चौटाला के निष्कासन के बाद पार्टी में घमासान मच गया है। जिसका नजारा यमुनानगर में देखने को मिला, जहां राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर के सी बांगड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस बात की जानकारी उन्होंने यमुनानगर में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर दी। वहीं अजय के निष्कासन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी विरोध जताया और विरोध में जनकर नारेबाजी की। 

जानकारी के अनुसार अाज अभय चौटाला द्वारा एक प्रेस कान्फेंस की गई, इस दौरान  अशोक अरोड़ा ने 12 नवंबर को ओपी चौटाला द्वारा दिया गया पत्र पढ़कर सुनाया, जिसमें दुष्यंत, दिग्विजय और अजय चौटाला के निष्कासित करने की बात लिखी गई थी। जिसके बाद ही पार्टी कार्यकर्ताओं में गुस्सा फूट पड़ा। यमुनानगर में एक कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर कार्यकर्म में मंच पर अजय चौटाला भी मौजूद थे।

 

Deepak Paul