26 नवंबर को कर्मचारियों की हड़ताल, हरियाणा सरकार हुई सख्त, जारी किए ये निर्देश

11/16/2020 7:46:27 PM

चंडीगढ़ (धरणी): 26 नवंबर को सर्व कर्मचारी संघ की हड़ताल प्रस्तावित है। इसको लेकर हरियाण की सरकार सख्त हो गई है। हड़ताल के ऐलान पर मुख्य सचिव ने सभी विभागों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि 26 नवंबर को हड़ताल के दिन कर्मचारियों की हाजिरी सुनिश्चित की जाए। विभाग दोपहर 12 बजे और शाम चार बजे कर्मचारियों की हाजिरी रिपोर्ट भेजें। 



26 नवंबर को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में प्रदेश के कर्मचारी भी शामिल होंगे। सर्व कर्मचारी संघ के कर्मचारियों का कहना है कि सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है, सरकारी विभागों में कर्मचारियों की बड़े स्तर पर छटनी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगें काफी समय से लंबित हैं। सरकार उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रही, इसलिए कर्मचारियों में रोष है।

vinod kumar