गुजरात,हिमाचल की तरह हरियाणा में होगी प्राकृतिक खेती, आचार्य देवव्रत ने कृषि मंत्री की सहमति पर की घोषणा

3/23/2023 10:50:42 PM

चरखी दादरी(पुनीत): अब हिमाचल व गुजरात की तर्ज पर हरियाणा में भी गुरुकुल शिक्षा बचाने के साथ-साथ प्राकृतिक खेती बचाने का आगाज गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कृषि मंत्री जेपी दलाल की सहमति पर घोषणा की। इस दौरान चरखी दादरी में आयोजित प्राकृतिक कृषि कार्यशाला में राज्यपाल ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने का संकल्प दिलाया। कृषि विभाग की ओर से एक ट्रेनिंग सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।

बता दें कि आर्य हिंदी संस्कृत महाविद्यालय में हरियाणा आर्य प्रतिनिध सभा एवं कृषि मंत्री जेपी दलाल की ओर से आयोजित स्वामी ओमानंद स्मृति दिवस समारोह एवं प्राकृतिक कृषि कार्यशाला में राज्यपाल आर्चाय देवव्रत आर्य ने कहा कि प्राकृतिक खेती के दम पर ही हिंदुस्तान की भूमि को उपजाऊ बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी बात सुनकर बजट में प्राकृतिक खेती का प्रावधान कर दिया है। रासायनिक खेती की वजह से हमारा खान-पान पूरी तरह से विषैला हो चुका है और जमीन बंजर होती जा रही है। आम नागरिक कैंसर, शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग आदि भयानक बीमारियों का शिकार होते जा रहे हैं। इस मौके पर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्राकृतिक खेती को अपनाने वाले किसानों को हर संभव मदद की जाएगी। इससे किसानों का उपज भी अच्छा होगा और लोगों का खान-पान भी बेहतर होगा।

                    (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)        

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma