चंडीगढ़ रोड स्थित ढाबे पर शरारती तत्वों ने की महिला से छेड़छाड़, मामला दर्ज(VIDEO)

10/9/2018 4:07:07 PM

टोहाना(सुशील सिंगला): चंडीगढ़ रोड स्थित हरिराम ढाबे पर खाना खाने के बाद कुछ शरारती तत्वों ने महिला से छेडछाड की। इतना ही नहीं, उसके विरोध करने पर तोड़-फोड़ भी की जिसकी शिकायत पुलिस को महिला के पति ने दी है। 

उन्होंने कहा कि विरोध करने पर दबंगों ने उनके ढाबे का सारा सामान बिखेर दिया। ढाबा मालिक के अनुसार आधा दर्जन भर लोग आए उन्होंने उनका फ्रिज तोड़ा , कुर्सियों को बुरी तरह से फैंका, खाने का सामान भी खराब कर दिया। जिसकी सूचना उसके द्वारा पुलिस को दे दी गई है। उसने दो व्यक्तियों के नाम भी पुलिस को बताए है। 

पुलिस जांच अधिकारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है कि देर रात्री तोडफोड की गई है। जांच जारी है। पुलिस ने मौके पर जाकर स्थित को जांचा व ढाबा मालिक को आश्वास्त किया की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। 

Rakhi Yadav