शरारती तत्वों का आंतक, विधवा महिला के घर में किया पथराव, CCTV में कैद वारदात

7/30/2017 11:49:18 AM

सिरसा (सतनाम सिंह):सिरसा में शरारती तत्वों का आंतक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते वहां के नागरिको में भय का माहौल बना हुआ है। ताजा घटना जिला के कीर्तिनगर कालोनी की है, जहां देर रात्रि 1 बजे 4 शरारती युवकों दवारा एक घर में जमकर पत्थरबाज़ी की गई। ये सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि जिस घर पर बदमाशों ने हमला बोला वहां विधवा महिला अपनी लड़की के साथ रहती है और पड़ोस में ही अन्य रिश्तेदार रहते हैं। 

मकान मालिक के रिश्तेदार जोगिंदर कुमार ने बताया कि वो पास ही रहते है। देर रात उनको सूचना मिली कि घर पर शरारती तत्वों द्वारा पत्थरबाजी की गई है। उनका किसी से कोई झगड़ा भी नहीं है। फ़िलहाल पुलिस को सूचना दे दी गई है।

फिलहाल मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अन्य गलियों में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि पथरबाजों की पहचान की जा सके।