ध्यान रहे जब हम स्वच्छ होंगे तभी हम स्वस्थ होंगे: नवीन गोयल

punjabkesari.in Sunday, Jan 08, 2023 - 08:14 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन हरियाणा के उपाध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता (बॉबी) की ओर से रविवार को वार्ड-9 में चलाए गए सफाई अभियान का पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने श्रीगणेश किया। उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर क्षेत्र में लोगों को सफाई के लिए प्रेरित किया।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

इस अवसर पर नवीन गोयल ने कहा कि जब से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ जी ने पर्यावरण संरक्षण के विभाग की जिम्मेदारी दी है, तब से हम गुरुग्राम को हरा-भरा बनाकर प्रदूषण रहित बनाने के साथ स्वच्छता में भी अव्वल लाने को प्रयासरत हैं।

 

उन्होंने आमजन को स्वच्छता के काम को गंभीरता से लेने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अहम हिस्सा होना चाहिए। जब हम स्वच्छ होंगे, तभी हम स्वस्थ होंगे। हमें अपने आसपास पड़ी गंदगी को बिना किसी शर्म-झिझक के उठा देना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं झाड़ू लगाकर इस बात का संदेश दिया था कि किसी काम में हमें शर्म नहीं होनी चाहिए। किसी भी विकसित देश में स्वच्छता भी बहुत महत्वपूर्ण है। गंदगी से हमारे देश की साख खराब होती है। इस अवसर पर गगन गोयल, बाली पंडित, कर्म सिंह गिल, धर्मेंद्र शर्मा, रवि शर्मा, विनीत गर्ग, सुधीर कलसन, संदीप शर्मा, सतीश ग्रोवर, पवन सपड़ा, पुष्कर राज शर्मा, चंद्र तलूजा, किसान मोर्चा प्रमुख अत्तर ङ्क्षसह संधू, सेक्टर-5 पंजाबी बिरादरी के अध्यक्ष इंद्र मेहता, रितु चौधरी ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Related News

static