1 नवंबर को खोलेंगे भाजपा सरकार की पोल: नवीन जयहिंद

10/22/2017 6:07:06 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज): पंजाब चुनाव के बाद प्रदेश में आम आदमी पार्टी सक्रिय हो गई है। पार्टी एक नवबंर से राजनीतिक ग​तविधियां शुरु करने जा रही है। जिसकी शुरुआत भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए प्रभावों को लोगों को दिखाकर करेगी। किसी भी मामले में भाजपा को दोष देने वाली आम आदमी पार्टी हरियाणा सरकार के खिलाफ डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से मोर्चा खोलेगी। कुरुक्षेत्र में शुरु होने वाले इस कार्यक्रम आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रभारी गोपाल राय भी शिरकत करेगें। यही नहीं आप पार्टी भाजपा के कार्यकाल पर एक डाॅक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई जाएगी। जिसमें तीन साल में हरियाणा के हालातों को दर्शाया जाएगा।



आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि, भाजपा सरकार के तीन साल के कार्यकाल का लेखाजोखा भी तैयार किया जाएगा। जिसके लिए आम आदमी पार्टी बीजेपी के तीन साल के कार्यकाल पर एक डाॅक्यूमेंटरी फिल्म भी बनाएगी। उन्होंने कहा कि तीन साल के कार्यकाल में बीजेपी ने हरियाणा में जो कांड किए उनकों इस फिल्म के माध्यम से गांव गांव जाकर दिखाया जाएगा। ताकि लोगों को समझ आ सके कि भाजपा केवल जात पात कि राजनीति करती है और जनता से उसे कोई सरोकार नहीं।