वायरल वीडियो पर भड़के नवीन, गीता की कसम और गाय की पूँछ पकड़ने को तैयार (VIDEO)

3/27/2018 5:21:04 PM

चंडीगढ़(धरणी): आम आदमी पार्टी की हरियाणा बचाओ रैली की पोल खोलने वाले वाले वीडियो पर पार्टी संयोजक नवीन जयहिंद ने सफाई दी है। इस वीडियो में बहादुरगढ़ के कुछ मजदूर दिखाई दे रहे हैं, जो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पर पैसे देने का वादा कर रैली में बुलाए जाने का आरोप लगाया था। मजदूरों ने आप रैली की टीशर्ट भी पहन रखी थी। उन्होंने बताया कि उन्हें 350 रूपये दिहाड़ी पर लाया गया लेकिन बाद में पैसे नहीं दिए, जिस कार्यकर्ता ने पैसे देने का वादा किया था, वह गायब हो गया है।

मजदूरों द्वारा हंगामा किए जाने पर इसकी एक वीडियो बना ली गई और यह वायरल हो गई। जिसके बाद सियासती लोगों ने इसे लेकर आम आदमी पर खूब तंज कसे। वहीं आज चंडीगढ़ में आप की रैली के संबंध में नवीन प्रेसवार्ता कर रहे थे। इसी दौरान एक पत्रकार ने वायरल वीडियो में लगाए जा आरोपों पर सवाल किया। जिसपर नवीन ने भड़कते हुए अंदाज में कहा कि ये सब प्रोपोगेंडा भाजपा का किया धरा है, वहां पर सीबीआई(कांग्रेस-भाजपा-इनेलो) के लोग भी थे, जिन्होंने यह कार्य किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हिंदु धर्म, गाय और गीता को बहुत मानते हैं तो ये गाय की पूंछ पकड़ें और गीता की कसम खाकर बोले कि आम आदमी पार्टी ने ये रैली 350-350 रूपये में की गई है। वरना हम कसम खाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शाह की रैली के लिए लोगों को मोटरसाईकिल की सर्विस, जैकेट, हेलमेट और एक हजार रूपये भी दिए थे तब भी लोग नहीं आए थे तो कोई 350 रूपये में कोई कैसे आ जाएगा।

उन्होंने कहा कि हम 350 रूपये के हिसाब से बीजेपी को पैसे देंगे उसी ग्राऊंड में सीएम मनोहर लाल वहां पर जाकर उतने लोग लाकर दिखाएं जितने हमारी रैली में आए थे, तब हम मान जाएंगे कि हम गड़बड़ हैं।

Punjab Kesari