ब्राह्मण जमीन विवाद: थाने में बुलडोजर पर सवार होकर पेश हुए नवीन जयहिंद (VIDEO)

5/14/2022 2:38:57 PM

रोहतक(दीपक): आप पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद शिवाजी कॉलोनी थाना में बुलडोजर पर सवार होकर हुए पेश हुए। पहरावर गांव में गौड ब्राह्मण संस्था को दी गई जमीन के विवाद के चलते नवीन जयहिंद को नोटिस भेजा गया था । बता दें कि 23 अप्रैल को जमीन पर लगे नगर निगम के बोर्ड को नवीन जयहिंद ने तोड़ा था। इस संबंध मे  नगर निगम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर कार्रवाई की थी ।

 क्या है पूरा मामला 
दरअसल, गौड ब्राह्मण शिक्षण संस्था के लिए पहरावर गांव द्वारा दान में दी गई 16 एकड़ जमीन पर 23 अप्रैल को आप पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद बुलडोजर लेकर पहुंचे थे और नगर निगम के बोर्ड को तोड़कर इस जमीन पर ब्राह्मण समाज के कब्जे का ऐलान कर दिया। जिसके बाद नगर निगम द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ उनकी जमीन पर कब्जा करने के मामले में एफ आई आर दर्ज कराई गई थी। उ 

मामले को लेकर जयहिंद ने कहा कि सबसे पहले तो सरकार अन्य लोगों को प्रताड़ित करना बंद करें, मैंने खुद वह बोर्ड गिराया था और सारी कार्रवाई मैंने खुद की थी इसलिए एफआईआर केवल मेरे अकेले नाम पर होनी चाहिए   साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी एफआईआर  और नोटिस से हुए डरने वाले नहीं हैं और सरकार 22 मई को परावर गांव की इस जमीन पर जो परशुराम जयंती मनाई जा रही है उसको रोकना चाहती है। इसलिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

 

Content Writer

Isha