जनता के बीच 2014 का घोषणा पत्र नहीं पढ़ सकती भाजपा: नवीन जयहिंद

4/9/2019 10:14:07 AM

चंडीगढ़ (बंसल): आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा अपना 2014 का मैनिफैस्टो तो जनता के बीच पढ़ नहीं सकती तो किस मुंह से 2019 का घोषणा पत्र जनता के बीच लेकर जाएगी। 

यह घोषणा पत्र नहीं जुमलापत्र है। उन्होंने कहा कि 2019 को अब 2024 की डैडलाइन में बदल दिया गया है। आज जवान मर रहे हैं और किसान आत्महत्या कर रहे हैं और भाजपा नेता डिजीटल इंडिया के नाम पर विकास का राग अलाप रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट का कहीं जिक्र तक नहीं किया। किसानों के कर्ज माफी पर एक शब्द तक नहीं लिखा गया। 

Shivam