झज्जर: डेढ़ साल पहले अग्निवीर में भर्ती हुआ 20 वर्षीय नवीन जाखड़ शहीद, माता-पिता करते हैं खेतीबाड़ी

punjabkesari.in Friday, Apr 25, 2025 - 01:41 PM (IST)

झज्जर (प्रवीण धनखड़) : हरियाणा से अब एक ओर दु:खद खबर सामने आई है। झज्जर जिले का अग्निवीर जम्मू-कश्मीर के बारामूला में शहीद हो गया। नवीन जाखड़ 20 वर्षीय के थे। सूचना मिलते ही पैतृक गांव साल्हावास में मातम पसर गया है। शहीद का पार्थिव शरीर आज करीब 4 बजे पैतृक गांव लाया जाएगा।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि बताया जा रहा कि अग्निवीर को प्रैक्टिस के दौरान गोली लगी। नवीन जाखड़ करीब डेढ़ साल पहले अग्निवीर में भर्ती हुआ था। बुधवार के दिन बारामुला के पास शहीद हुआ था। नवीन जाखड़ करीब डेढ़ महीने पहले छुट्टी काट कर गए थे। नवीन के माता पिता खेती बाड़ी करते हैं। बड़ा भाई लोकेश जाखड़ भी भारतीय नौसेना में अग्निवीर है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static