नवजोत को पाकिस्तान की तहरीक-ए-इंसाफ में होना चाहिए शामिल : अनिल विज

5/20/2019 1:43:22 PM

अंबाला (अमन कपूर): पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्दू पर पंजाब सरकार में चल रही तकरार के बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सिद्दू को निशाने पर लिया। विज ने ट्वीट कर कहा कि सिद्दू भाजपा और कांग्रेस सहित सभी पार्टियों से अपना अपमान करवा चुके। इस लिए नवजोत सिंह सिद्धू के पास इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ में शामिल होने के इलावा कोई विकल्प नहीं बचा। वहीं अनिल विज ने दो टूक कहा सिद्दू किसी पार्टी के लायक नहीं है। इसलिए ही उन्होंने सिद्दू को इमरान की पार्टी में जाने की सलाह दी।

एग्जिट पोल के नतीजो में भाजपा को मिलती दिख रही कामयाबी पर विपक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा कि EVM पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। इस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा विपक्ष रोने का बहाना ढूंढ रहा है। एग्जिट पोल के नतीजे लोगों की भावनाओ के अनुरूप आये हैं नतीजे इससे भी बेहतर होंगे। विज ने कहा विपक्ष गूगल पर नये नये बहाने सर्च कर रहा है रोने के लिए।

Naveen Dalal