एन.सी.सी. कैडर के 10 लिपिक सहायक पदोन्नत

5/3/2018 9:33:56 AM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने एन.सी.सी. कैडर के 10 लिपिकों को सहायक के पद पर पदोन्नत किया है। सहायक के पद पर पदोन्नत शीला को 1 हरियाणा आर. एंड वी. एस.क्यू.डी.एन. एन.सी.सी. हिसार में लगाया गया है, जबकि बिजेंद्र सिंह को 1 हरियाणा बटालियन एन.सी.सी. रोहतक में नियुक्त किया है।

अजीत सिंह को 8 हरियाणा बटालियन एन.सी.सी. रेवाड़ी में, सतेंद्र कुमार को 2 हरियाणा (गल्र्स) बटालियन एन.सी.सी. रोहतक में और रूलिया राम को 1 हरियाणा एयर एस.क्यू.एन. एन.सी.सी. हिसार में लगाया है।

सूरजा राम को 1 हरियाणा नेवल यूनिट फरीदाबाद में, प्रेम सिंह को 3 हरियाणा (गल्र्स) बटालियन एन.सी.सी. हिसार में, गुरेंद्र सिंह को 1 हरियाणा (गल्र्स) बटालियन एन.सी.सी. अम्बाला में, तिलक राज को 10 हरियाणा बटालियन एन.सी.सी. कुरुक्षेत्र में तथा अनीता देवी को 7 हरियाणा बटालियन एन.सी.सी. करनाल में नियुक्त किया है।
 

Rakhi Yadav