Neeraj Chopra को गोल्ड मेडल नहीं, इस बात का मलाल! Post शेयर कर भारतीयों को बताई दिल की बात

punjabkesari.in Sunday, Aug 11, 2024 - 11:22 AM (IST)

पानीपत: नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का एक बार फिर विश्व पटल पर डंका बजाया है।  इस इवेंट के बाद नीरज चोपड़ा का पहला सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है। नीरज चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'ओलंपिक खेलों में भारत के लिए एक और मेडल जीतना बहुत अच्छा लगा।  

इस बार पेरिस में हमारा राष्ट्रगान नहीं बजा, लेकिन आगे की मेहनत उसी पल के लिए होगी ओलंपिक खेलों में एक बार फिर भारत के लिए पोडियम पर होना बहुत गर्व की बात है। प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद जय हिन्द। ' नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडलिस्ट और ब्रॉन्ज मेडलिस्ट विनर के साथ एक फोटो भी शेयर की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neeraj Chopra (@neeraj____chopra)


भले ही नीरज से टोक्यो ही तरह पेरिस में गोल्ड नहीं जीत सके, लेकिन उनके सिल्वर जीतने का जश्न भी पूरा भारत मन रहा है। नीरज चोपड़ा ने फाइनल में 89.45 के सीजन बेस्ट थ्रो के साथ यह मेडल जीता। पाकिस्तान के अरशद नदीम गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए 92.97 मीटर दूर भाला फेंककर यह मेडल नाम किया। 



पाकिस्तान के अरशद नदीम ने नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए दूसरा थ्रो ही 92.97 मीटर का फेंका। उन्होंने छठा और आखिरी थ्रो 91.79 मीटर दूर किया। पाकिस्तान का 1992 बार्सीलोना ओलंपिक के बाद यह पहला ओलंपिक मेडल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static