CWG: पानीपत के छोरे ने भाला फेंक में देश को दिलाया पहला सोना, ऐतिहासिक जीत (VIDEO)

4/14/2018 8:26:31 PM

पानीपत(अनिल कुमार): पानीपत के गांव खण्डरा के छोरे नीरज ने कामनवैल्थ खेलों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। नीरज ने जेवलिंग थ्रो (भाला फेंक) में रिकार्ड बनाते हुए गोल्ड जीत कर कर इतिहास रचा। नीरज का यह पदक कॉमनवेल्थ खेलों के भाला फेंक स्पर्धा में भारत के लिए पहला सोना है। नीरज ने 86.47 मीटर की दूरी पर जेवलिन को थ्रो कर रिकार्ड बनाया जबकि द्वितिय व तृतिय व चतुर्थ स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी नीरज के थ्रो से लगभग तीन मीटर पहले ही सिमट गए।

इससे पहले भी नीरज चोपड़ा ने 9 जुलाई 2016 में  पौलेन्ड में आयोजित अन्डर 20 विश्वचैम्पियन शिप प्रतियोगिता में भारत की झोली में गोल्ड दिया था। 2016 में होने वाली प्रतियोगिता में नीरज ने 86.48 का थ्रो कर रिकार्ड बनाया था।



एक आम किसान का बेटे नीरज की जीत की खुशी पर पूरे गांव में छाई है। परिजनों ने आसपास के परिवारों को लड्डू बांटे। बधाई देने वालों का तांता नीरज के घर लगा रहा। वहीं नीरज के चाचा भीम सिंह को बधाई देने वालों के फेान से फुरसत नहीं मिली।

(CWG 2018: नीरज ने जैवलिन थ्रो में जीता ऐतिहासिक स्वर्ण)

नीरज का यह पदक भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों के एथलेटिक्स में मात्र चौथा पदक है। उनसे पहले मिल्खा सिंह ने 1958, कृष्णा पूनिया ने 2010 और विकास गौड़ा ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक दिलाए हैं। भाला फेंक स्पर्धा में यह भारत का पहला स्वर्ण पदक है। 

Shivam