उपचार में लापरवाही बरतना 2 डॉक्टरों को पड़ा मंहगा, लगा 15 हजार का जुर्माना

4/26/2018 12:45:01 PM

सिरसा: महिला के उपचार में लापरवाही बरतना दो डाॅक्टरों को भारी पड़ गया। शहर के असप्ताल की दो महिला चिकित्सकों को अपभोक्ता न्यायालय ने 15 हजार का जुर्माना किया है। इसके अलावा पीड़ित महिला के अाॅपरेशन में खर्च हुए एक लाख रुपए भी अारोपियों को वापस करने पड़ेंगे। उपभोक्ता न्यायालय अध्यक्ष अारएल अाहूजा ने अपने फैसले में ये भी कहा कि दोनों महिला चिकित्सक पीड़िता के कानूनी खर्च की भरपाई भी खुद करेंगी। बावजूद इसके अगर तीन दिन के अंदर तमाम राशि पीड़िता को नहीं दी गई तो प्रतिशत ब्याज सहित राशी का भुगतान करना होगा। 

जानकारी के अनुसार चतरगढ़पट्टी निवासी रेखा को गर्भधारण नहीं हो रहा था। 23 मई 2015 को रेखा अपने पति पवन कुमार के साथ  शहर के निजी असप्ताल में गई। महिला चिकित्सक डाॅ ने उसकी जांच कर बताया कि उसके गर्भाशय की ट्यूब ब्लाक है। महिला चिकित्सकों ने रेखा से कहा कि अाॅपरेशन करवाना पड़ेगा। 12 जून 2015 को रेखा अाॅप्रेशन करवाने के लिए गई तो अस्पातल प्ररशासन ने फीस के तौर पर रेखा से 8830 रुपए जमा करवाए। इसके बाज डाॅक्टर ने रेखा का अॉप्रेशन किया। टेस्ट व दवाइयों का खर्च मिलाकर अॉप्रेशन में 50 हजार रुपए का खर्चा अाया।  

Deepak Paul