लापरवाही: अधिकारियों की नाक के नीचे निगम कार्यालय को बनाया सर्विस स्टेशन

9/7/2019 1:13:43 PM

सोनीपत : जल संरक्षण अभियान के तहत पानी बचाओ का दम भरने वाले नगर निगम अधिकारियों के सामने नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नगर निगम कार्यालय को आने जाने वाले लोगों ने सर्विस स्टेशन बना दिया है, जहां पर आते हैं और कार धोकर निकल जाते हैं, जिसके चलते जहां पानी की बर्बादी हो रही है।

गौरतलब है कि इस बार ज्यादा बारिश न होने के चलते प्रशासन ने जल संरक्षण अभियान के तहत पानी बचाओ की एक मुहिम चला रखी है, ताकि लोगों को अभियान के तहत पानी बचाने की ज्यादा से ज्यादा जागरूकता लाई जाए लेकिन कुछ लोग मुहिम में अपना सहयोग करने की बजाय प्रशासन के नियमों की अवहेलना करके लापरवाही की सभी सीमा पार कर रहे हैं। ऐसा ही मामला शुक्रवार को निगम कार्यालय में देखने को मिला, जहां एक शख्स निगम के कार्यालयों में सप्लाई होने वाले पानी से अपनी कार धो रहा है।

हैरानी की बात यह है कि जहां पर शख्स कार धो रहा है वह स्थान नगर निगम कार्यालय का सबसे प्रमुख स्थान है। प्रमुख व महत्वपूर्ण स्थान होने के लिए चलते नगर निगम ने कुछ दिन पहले ही वहां पर रेन वाटर हार्वैस्गटिंग सिस्टम लगाया है। इसके बाद भी लोग पानी बचाने को लेकर जागरूक नहीं हो रहे हैं। 

Isha