नशे में था पड़ोसी, दो नाबालिग बहनों के साथ करने लगा था हैवानियत, मां ने पहुंचकर बचाया

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 09:57 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): नशे में धुत एक पड़ोसी द्वारा दो नाबालिग बहनों के साथ हैवानियत करने का मामला सामने आया है। जब दोनों मासूम अपने भाइ के साथ खेलकर वापस नहीं आई तो मां दौड़ते हुए पड़ोसी के कमरे पर गई जहां पड़ोसी उसकी मासूम बच्चियों के साथ हैवानियत कर रहा था। समय रहते मां ने दोनों बच्चियों को बचा लिया और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत केस दर्ज कर लिया। मामले में आरोपी नरेश दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बिहार की रहने वाली मिला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सदर थाना एरिया में किराए पर रहती है और मजदूरी करती है। उनकी दो बेटियां 5 व 7 साल की कल घर के बाहर अपने भाई के साथ खेल रही थी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उनका बेटा तो घर पर आ गया, लेकिन दोनों बेटियां घर नहीं आई। इस पर उन्होंने अपने बेटे से दोनों बेटियों के बारे में पूछताछ की तो पता लगा कि पड़ोस में रहने वाला नरेश दास उन्हें अपने कमरे में ले गया है। इस पर महिला तुरंत ही नरेश दास के कमरे में गई तो पाया कि नरेश दास ने अपनी पेंट उतारी हुई है और उसकी दोनों बेटियों को भी नग्न किया हुआ है।

 

वह नशे की हालत में था। इस पर महिला ने शोर मचा दिया और दोनों बच्चियों को संभाला। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने नरेश दास को काबू कर लिया और इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नरेश दास को काबू कर लिया। इसकी शिकायत महिला ने सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों बच्चियों के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static