इनेलो दो-फाड़, भतीजों ने अलग मोर्चा बना लिया और बात करते हैं सारे देश की:   विज

9/20/2018 11:07:12 AM

अम्बाला छावनी(जतिन): कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने जहां इनैलो परिवार पर चुटकी ली तो वहीं आने वाले समय में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और करण दलाल की मुश्किलें बढऩे के संकेत भी दिए। इनैलो नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला के अपने एक बयान में देशवासियों का भाजपा और कांग्रेस से मोह भंग होने के सवाल पर मीडिया से बातचीत में अनिल विज ने कहा कि इससे बड़ा मजाक कुछ और हो नहीं सकता कि एक क्षेत्रीय पार्टी जिसके सिर्फ 10-15 विधायक हैं और अगली बार वे भी नहीं आने और वह बात सारे देश की कर रहे हैं। क्या सारे देश मे इनैलो आ जाएगी, यह कहना क्या चाहते हैं। उनकी अपनी इनैलो दो फाड़ हो गई है। भतीजों ने अलग मोर्चा बना लिया और बात करते हैं सारे देश की।

वहीं विज ने कहा कि रेवाड़ी गैंगरेप की पीड़िता और उसके परिवार से मिलने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पलवल के विधायक करण दलाल की नागरिक अस्पताल के स्टाफ  से हुई कहासुनी पर सरकार हुड्डा और कर्ण दलाल पर सख्त होती दिख रही है जिससे इन दोनों नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Deepak Paul