भतीजों ने चाचा को चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट, जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

2/28/2022 2:04:32 PM

छछरौली : गांव बलौली में मामूली कहासुनी के बाद हुए झगड़े में भतीजों ने अपने चाचा के पेट में चाकू घोंप कर मौत के घाट उतार दिया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक मृतक की अपने भतीजों के साथ कहासुनी हुई थी। कहासुनी का कारण जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद बताया जा रहा है। तब परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच बचाव कराते हुए दोनों को डांट फटकार लगा कर मामला शांत करवा दिया था। शनिवार रात गुरविंद्र सिंह अपने गांव के ही दोस्त दीपक के साथ एक दुकान में बैठे थे। तभी वहां पर गुरबाज व गुरनूर अपने एक साथी संदीप के अलावा कुछ अन्य साथियों के साथ गुरविंद्र के पास पहुंच गए। जहां पर वह गुरविंद्र से बहस करने लगे। दोनों पक्षों में झगड़ा होने पर हाथापाई शुरू हो गई। तभी किसी ने चाकू गुरविंद्र के पेट में घोंप दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana