यूनाइटेड आरडब्ल्यूए फेडरेशन के संयोजक चुने गए राकेश राणा

punjabkesari.in Monday, Jun 24, 2024 - 06:11 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): न्यू पालम विहार एरिया के बी-14 पार्क में यूनाइटेड आरडब्ल्यूए फेडरेशन की मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में 21 आरडब्ल्यूए ने सर्व सम्मति से साईं कुंज आरडब्ल्यूए के प्रधान राकेश राणा को संयोजक पद पर चुना है। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया है। 

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

नई कार्यकारिणी में कर्नल (रिटायर्ड) एस सी यादव, मेजर (रिटायर्ड) आर के राव, एस एस गिल डिप्टी कमांडेंट (रिटायर्ड) , आजाद कटारिया असिस्टेंट कमांडेंट (रिटायर्ड), ईमान कादयान, लोकेश चन्द्र, ब्रह्मदेव यादव को सह-संयोजक चुना गया है। इसके अलावा अलावा 21 कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए हैं। इस अवसर पर संयोजक राकेश राणा ने कहा कि वह पूरे क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आज लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।

 

नगर निगम की तरफ से प्रॉपर्टी आईडी में गड़बड़ी की गई है जिसके सुधार के लिए फेडरेशन बड़े स्तर पर कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का समाधान कराने के लिए प्रयास करेगी। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी के सदस्यों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार भी किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static