नवीन जयहिंद का सनसनीखेज ट्वीट- मुख्यमंत्री खट्टर की 'कंश' से की तुलना(Video)

1/9/2018 3:56:29 PM

रोहतक(ब्यूरो ): गीता जयंती में हुए खर्च पर लगी आरटीआई की रिपोर्ट के सामने आने पर प्रदेश भर में सियासती हवाएं चलना शुरू हो गई। जिसमें एक-एक करके सभी विपक्ष के लोगों ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सबसे पहले सांसद दुष्यंत चौटाला ने भाजपा को ट्वीट करके घेरा था, उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने भी गीता जयंती के खर्चो पर भाजपा को इंवेंट मैनेजमेंट वाली सरकार बताया है। लेकिन इन सबसेे अलग और आश्चर्यजनक बयान आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद का आया है। उन्होंने अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को कंश की भूमिका निभाने वाला बताया है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने अपने ट्वीटर हैंडल पर आरटीआई की रिपोर्ट की कॉपी शेयर करते हुए लिखा कि, 38 हजार की गीता बेचकर मनोहर लाल खट्टर ने कंश की भूमिका निभाई है। पहले बीजेपी ने राम बेचा अब कृष्ण भगवान ओर गीता बेच कर राजनीति कर रही है। शर्म की बात ये है कि, 15 लाख में बीजेपी की सांसद राधा बनी और हिन्दू धर्म के ठेकेदार बेशर्म मनोज तिवारी ने गीता जयंती में 10 लाख लेकर जरासंघ राक्षस बने।



बता दें कि, गीता जयंती के दौरान भाजपा सांसद हेमा मालिनी व भाजपा सांसद मनोज तिवारी (भोजपुरी कलाकार) नेे भी कल्चरल प्रोग्राम में अपनी प्रस्तुति दी थी।