हरियाणा में नई खुशहाली-नई सोच व नए उदय की जरूरत: सुरजेवाला

1/13/2019 10:59:05 AM

कैथल(गौरव): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुर्जेवाला ने कहा कि भाजपा से समाज के सभी वर्ग दुखी हैं और आज हरियाणा में नई खुशहाली-नई सोच व नए उदय की जरूरत है। 

रणदीप सिंह सुर्जेवाला गत देर सायं खुराना रोड स्थित एक पैलेस में कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी बदले की राजनीति नहीं की तथा उनका उद्देश्य हमेशा विकास करवाना रहा है, जो उन्होंने कैथल में कांग्रेस शासनकाल के दौरान करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके लिए मां के समान है और जो मां का आदेश होता है वह मानना पड़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री खट्टर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है और कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है। 
 

Deepak Paul