गीता जयंती पर मिली रेल की सौगात, हिसार से जाएगी हरिद्वार

11/30/2017 5:07:42 PM

कुरुक्षेत्र (धरणी/रणदीप): अंतरराष्‍ट्रीय गीता जयंती महोत्‍सव पर हरियाणा के सीएम व रेलवे विभाग ने हरियाणा वासियों को सौगात में एक रेल दी है। यह रेल हिसार से हरिद्वार वाया कुरुक्षेत्र सप्ताह में तीन दिन अप-डाऊन करेगी। इस रेल की शुरुआत वीरवार की सुबह कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर रेल राज्यमंत्री राजन गोहेन व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरी झंडी दिखाकर की।

आगे पढें क्या होगा टाईम टेबल...



रेल के शुभारंभ के बाद वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए रोहतक-महम-हांसी नई रेलवे लाइन के निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया। उन्‍होंने कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन की नवीनीकरण परियोजना का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, सांसद राजकुमार सैनी, विधायक सुभाष सुधा, लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी सहित रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।

कैसे उठाएंगे इस रेलगाड़ी का लाभ
हिसार से चलकर हरिद्वार जाने वाली इस सुपरफास्ट ट्रेन के चलने का समय सप्ताह में तीन दिन का होगा। इस ट्रेेन में दो एसी, पांच स्लीपर और पांच जनरल कोच होंगे। हरिद्वार को जाने वाली गाड़ी संख्या 14715 सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को सुबह साढ़े चार बजे हिसार से रवाना होगी। जोकि अगले दिन दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर हरिद्वार पहुंचेगी। एक घंटे के ठहराव के बाद यही ट्रेन हरिद्वार से शाम 4 बजकर 20 मिनट पर वापस हिसार के लिए रवाना होगी। हिसार पहुंचने समय दो बजे के करीब होगा।

हिसार से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन का टाईम टेबल
हिसार: सुबह साढ़े 4 बजे रवानगी
भिवानी: सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर
रोहतक: सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर 
पानीपत: सुबह 9 बजकर 32 मिनट पर
करनाल: सुबह 10 बजे चलेगी पर
कुरुक्षेत्र: सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर
अंबाला: दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर
सहारनपुर: दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर
रूडकी: दोपहर 1 बजकर 52 मिनट पर
हरिद्वार: दोपहर 3 बजकर 20 आगमन

हरिद्वार में एक घंटे के ठहराव के बाद का टाईम टेबल
हरिद्वार: शाम 4 बजकर 20 मिनट पर रवानगी  
रूडकी: शाम 5 बजकर 20 मिनट पर  
सहारनपुर: शाम 6 बजकर 10 मिनट पर
अंबाला: रात 7 बजकर 55 मिनट पर 
कुरुक्षेत्र: रात 8 बजकर 30 मिनट पर
करनाल: रात 8 बजकर 58 मिनट पर
पानीपत: रात 9 बजकर 35 मिनट पर 
रोहतक: रात 11 बजकर 20 मिनट पर
भिवानी: रात को 12 बजकर 40 मिनट पर
हिसार: देर रात दो बजे तक आगमन

इस ट्रेन के बाद शनिवार को चलने वाली गाड़ी होगी बंद
हिसार से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन सुबह साढ़े चार बजे रवाना होने वाली इस ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलाया जा रहा है। जिसके चलते पहले से ही सप्ताह में हर शनिवार हिसार से हरिद्वार के लिए ट्रेन को बंद कर दिया जाएगा। इस ट्रेन का समय रात के 12 बजकर 20 मिनट पर हर शनिवार को है, इस ट्रेन को 31 दिसंबर तक बंद कर दिया जाएगा।