स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में लागू होगी नई व्यवस्था, हफ्ते में एक दिन पढाएंगे शिक्षा मंत्री

4/24/2018 1:50:44 PM

चंडीगढ़: हरियाणा में अब से एक नई स्कीम लागू होने जा रही है। यहां के स्कूल , कॉलेज और विश्वविद्यालय में अब हफ्ते में एक दिन शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा पढ़ाया करेंगे। साथ ही इनके अलावा स्कूलों के प्रिंसिपल और हेडमास्टर भी पढ़ाएंगे और अपना अनुभव सांझा करेंगे। जिससे प्रदेश के करीब 24 लाख विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।

जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री किसी एक स्कूल में जाकर ही बच्चों को पढाएंगे। यह अभी तक तय नही हुआ है कि वो किस स्कूल में जाएंगे। इस बारे में शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि जो लोग आज बड़े पर है उनके पास अनुभव भी बहुत ज्यादा है। इसलिए उनके विचार सांझा करने से युवाओं को लाभ जरूर मिलेगा।

वहीं इस व्यवस्था के अन्तर्गत सभी की वीकली कक्षाएं लगेगी। जिसको जो भी विषय पसंद हो वो उसे पढ़ा सकता है। इस क्रम में शिक्षा मंत्री हफते में एक बार इसकी मॉनीटरिंग भी करेंगे। इसे लेकर 46 विश्वविद्यालय के प्रिंसिपलों ने ये फैसला लिया है कि वो बच्चों को जरूर पढ़ाएगे।
 

Rakhi Yadav