नए साल का जश्न पड़ेगा फीका, नहीं मिलेगी कोहरे से राहत! हरियाणा में कोल्ड डे की चेतावनी

12/30/2023 10:58:55 AM

चंडीगढ़ : हरियाणा में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग ने हरियाणा-पंजाब में शनिवार को रेड अलर्ट के साथ कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। इसमें घने से घना कोहरा छाने के साथ ठंड ज्यादा होगी। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गैप कम है। दिन के समय हवा चलने के कारण ठंड भी अधिक रही।

हरियाणा में घने से घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग की तरफ से शनिवार को भी रेड अलर्ट जारी कर घने से घने कोहरे की संभावना व्यक्त की है। ठंड के चलते शुक्रवार को धूप कम खिली। मौसम विभाग ने शनिवार को रेड अलर्ट के साथ ही रविवार को ऑरेंज अलर्ट और एक व दो जनवरी को घने कोहरे की संभावना व्यक्त की है। नए साल पर कोहरा जश्न को खराब कर सकता है। वहीं पुलिस विभाग की तरफ से वाहन चालकों से कोहरे में आराम से वाहन चलाने का आह्वान किया है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana