''दादरी-बाढ़डा का बेड़ा गर्क दोनों भाजपा विधायकों ने किया'', बीजेपी पर बरसे नवनियुक्त जिलाध्यक्ष

punjabkesari.in Saturday, Sep 06, 2025 - 04:48 PM (IST)

चरखी दादरी (पुनित श्योराण) : कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुशील धानक ने कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा विधायकों और सरकार पर जमकर निशाना साधा। बैठक में संगठन को मजबूत करने, जिला स्तर पर पार्टी कार्यालय खोलने और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा हुई। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने हालिया हार को लेकर अपनी पीड़ा भी साझा की।

जिलाध्यक्ष सुशील धानक ने कहा कि दादरी में अपराध चरम पर हैं और सरेआम हत्याएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन और भाजपा विधायक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय भाजपा उम्मीदवारों ने जनता से झूठे वादे किए थे। दावा किया गया था कि सरकार बनते ही अपराधियों के लिए लक्ष्मण रेखा खींच दी जाएगी, लेकिन आज हालात इसके उलट हैं।

उन्होंने बरसात के बाद दादरी और बाढ़ड़ा में जलभराव की समस्या को भी गंभीर मुद्दा बताया। धानक ने कहा कि रोज प्रेस नोट जारी कर दावा किया जाता है कि दो घंटे में पानी निकासी हो जाती है, जबकि हकीकत यह है कि दिनों तक पानी जमा रहता है। उनका कहना था कि दादरी और बाढ़ड़ा विधानसभा की जनता आज विकास की जगह अव्यवस्था झेल रही है और इसके लिए भाजपा विधायकों की नाकामी जिम्मेदार है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

static