हनीमून मनाकर दुबई से लौटा नवविवाहित जोड़ा, स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी सूचना

3/26/2020 2:20:47 PM

रेवाड़ी : हनीमून मनाकर दुबई से लौटा एक नवविवाहित जोड़ा पिछले 9 दिनों से रेवाड़ी में रह रहा था। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब मोहल्लावासियों को कोरोना का खतरा दिखाई देने लगा तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। तत्पश्चात बुधवार की दोपहर को पुलिस ने जोड़े सहित परिवार के 5 सदस्यों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया है। 

जानकारी अनुसार नगर के खासापुरा निवासी एक युवक का विवाह एक माह पूर्व ही हुआ था। विवाह के बाद दंपति हनीमून मनाने दुबई गया था। 16 मार्च को यह जोड़ा रेवाड़ी वापस लौटा और आराम से अपने घर में रह रहा था। उसने दुबई से आने की सूचना स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन तक को नहीं दी। दंपति को लेकर मोहल्ले में कई दिनों से खुसर-फुसर चल रही थी लेकिन जब नवविवाहिता की तबियत बिगड़ी तो मोहल्ले के लोगों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।  

पुलिस उनके घर पर पहुंची और दंपति के अलावा लड़के की माता-पिता व भाई भी रह रहे थे। इन सभी को पुलिस अपने साथ ले गई और उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया। डाक्टरों की टीम ने उनके सैंपल लिए हैं। जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। ङ्क्षचता की बात यह है कि यह नवविवाहित जोड़ा बाजार में भी गया और विवाहिता शहर रेवाड़ी में ही स्थित अपने मायके में भी गई थी। अब इस मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

Isha