नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

7/2/2020 5:21:21 PM

करनाल(के.सी.आर्य): करनाल के श्यामगढ़ में एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । लड़की की शादी 8 महीने पहले हुई थी। लड़की की परिजनों ने आरोप लगाया है कि लड़की के ससुराल वाले उसे तंग करते थे। पुलिस ने लड़की के पति और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

परिजनों ने बताया कि मृतका सुमन, की 8 महीने पहले श्यामगढ़ में शादी हुई थी, शादी के बाद से ही सुमन को तंग किया जाता था और उसके साथ मारपीट की जाती थी। ससुरालवालों की तरफ से उसे दहेज मांगा जा रहा था। सुमन की आज ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ये आत्महत्या या हत्या ये पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस ने मृतक लड़की के पति, सास और ससुराल के कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Isha