नवविवाहिता की हत्या कर खुद भी दी जान, दोनों के शव लहूलुहान अवस्था में बरामद

7/13/2020 10:36:33 AM

पटौती : नानूकलां गांव में एक व्यक्ति ने नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या कर खुदखुशी कर ली। पुलिस ने दोनों के शव लहुलुहान अवस्था में बरामद किए है। युवती की शादी 29 जून को लॉकडाउन के चलते  सादे तरीके से उसके परिजनों द्वारा की गई थी। मृतका के चाचा लीला राम के अनुसार राजेश कुमार उसकी भतीजी को शनिवार की रात किशन पाल की दुकानों में ले गया और उसकी गोली मार कर हत्या कर दी व खुद को भी गोली मार ली।

इस मामले की जानकारी उन्हें मिली तो परिजनों के साथ जाकर देखा तो दुकानों के पीछे दोनों के शव पड़े थे। मौके पर पड़े शवों को देखकर पता चलता है कि मृतका ने आरोपी राजेश से बचने के लिए कोशिश भी की थी, लेकिन वह बच नहीं पाई। हत्या और आत्महत्या की खबर सुनकर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए। थाना प्रभारी सुरेश कुमार, ए.एस.आई. सुभाष चंद्र, ए.सी.पी. बीर सिंह सहित क्राइम टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। जांच अधिकारी सुभाष चंद्र का कहना है कि मृतका के परिजनों के ब्यान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।    

Edited By

Manisha rana