मेनका गांधी व अरविंद शर्मा को शिकस्त दे भारी पड़े संजय भाटिया

4/8/2019 11:04:49 AM

पानीपत (खर्ब): जी.टी. रोड पर प्रमुख माने जाने वाली करनाल संसदीय सीट से भाजपा ने पानीपत निवासी संजय भाटिया को अपना प्रत्याशी बनाया है। पिछले काफी दिनों से करनाल की सीट को लेकर भाजपा में ही अंदरूनी लड़ाई चल रही थी। एक तरफ  केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी करनाल से चुनाव लडऩा चाहती थी तो वहीं, करनाल से पूर्व सांसद अरविंद शर्मा ने भाजपा में शामिल होकर करनाल में कार्यक्रम तय कर दिया था लेकिन मुख्यमंत्री की जबरदस्त लॉङ्क्षबग व भाटिया की संगठन में पकड़ के कारण दोनों नेता संजय भाटिया के सामने पिछड़ गए और संजय भाटिया को भाजपा ने प्रत्याशी बना दिया।

दरअसल दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की पहली बैठक में ही संजय भाटिया के नाम पर मोहर लग गई थी, जिसकी भनक लगने पर पूर्व सांसद अरविंद शर्मा ने अपना करनाल में होने वाला कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। तभी से कयास लगाए जाने लगे थे कि टिकट में अड़ंगा डल गया है। यही कारण है कि संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद भाटिया समर्थकों ने पानीपत में प्रचार शुरू कर दिया था कि संजय भाटिया का टिकट फाइनल हो गया है।

करनाल को लेकर 2 बार हुई बैठक
बताया जाता है कि करनाल की हॉट सीट को लेकर 2-3 बार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली व रोहतक में बैठक हुई जिसमें हर बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल व भाजपा की एक केंद्रीय स्तर की नेता, हरियाणा के एक ब्राह्मण नेता ने संजय भाटिया की पैरवी की जिसके कारण संजय भाटिया की मजबूत दावेदारी बनी रही। चर्चा थी कि अरविंद शर्मा करनाल से लोकसभा का चुनाव लडऩे के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं लेकिन उन्होंने बयान दिया था कि उन्होंने कोई शर्त नहीं रखी है लेकिन वे करनाल से सांसद रहे है तो टिकट यहीं से चाहते हैं।

संजय भाटिया पानीपत की राजनीति में जाना पहचाना नाम है। भाटिया पिछले करीब साढ़े 4 साल से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हनुमान बने हुए है। जींद में हुई मोटरसाइकिल रैली में भी संजय भाटिया ही मुख्यमंत्री के पायलट बन कर जींद लेकर गए थे। पूर्व में भाजपा व इनैलो की सरकार के दौरान नगर पालिका पानीपत के बेदाग चेयरमैन रहे थे। 52 साल के संजय भाटिया मॉडल टाऊन में रहते हैं। उन्होंने पानीपत के आई. बी कॉलेज से बी.कॉम. तक की पढ़ाई की।

चौथी बार मिला है स्थानीय नेता को टिकट
करनाल संसदीय सीट से अधिकतर अंबाला, झज्जर, रोहतक आदि के नेता सांसद बनते रहे है। यह चौथा मौका है जब करनाल संसदीय क्षेत्र के किसी स्थानीय नेता को किसी पार्टी ने टिकट दिया है। इससे पहले पंडित माधोराम पानीपत निवासी 2 बार कांग्रेस पार्टी की टिकट मिला था जो सांसद बने थे। एक बार घरौंडा के स्वामी रामेश्वरानंद करनाल सीट से सांसद बने थे। पानीपत से फतेहचंद विज को भी पार्टी ने टिकट दिया था। यह चौथा मौका है जब पानीपत वासी को बड़ी पार्टी ने टिकट दिया है। अब देखना यह होगा कि पानीपत निवासी संजय भाटिया लोकसभा चुनाव में क्या परिणाम लेकर 
आते है।

पार्टी का कर्ज जिंदगी भर नहीं उतार सकता : भाटिया
भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकत्र्ता के सहयोग से वह चुनाव लड़ेंगे। पार्टी आलाकमान ने जो फैसला लिया है वह सोच-समझ कर ही लिया है मैं आम कार्यकत्र्ता हूं। भाजपा ने आम कार्यकत्र्ता को सांसद का टिकट दिया। पार्टी का कर्ज जिंदगी भर नहीं उतार सकता। अन्य कई नेता भी टिकट की दौड़ में के सवाल पर कहा कि यह स्वाभाविक है कि राजनीति में सभी दावेदारी करते हैं लेकिन भाजपा ने एक आम मेरे जैसे साधारण कार्यकत्र्ता को टिकट दिया है यह बहुत ही मायने रखता है। 

Shivam