हरियाणा के भावी CM हैं दुष्यंत चौटाला, 2024 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी JJP : ईश्वर सिंह

12/5/2022 7:36:39 PM

यमुनानगर(सुमित): जजपा के स्थापना दिवस पर भिवानी में होने वाली रैली के प्रभारी व गुहला चीका से विधायक ईश्वर सिंह ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को प्रदेश का भावी मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि जेजेपी 2024 में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भिवानी में होने वाली जजपी की रैली सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी। इस रैली को लेकर पार्टी पूरी तरह तैयार है और जनता भी हमें प्यार देने के लिए काफी उत्सुक है। ईश्वर सिंह ने कहा कि इस रैली के माध्यम से जेजेपी अपने अब तक के कार्यों का सारांश भी जनता के सामने रखेंगी।

 

340 गाड़ियों और 40 बसों के काफिला में भिवानी पहुंचेंगे कार्यकर्ता

 

जेजेपी के स्थापना दिवस पर 9 दिसंबर को होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए जेजेपी नेता व कार्यकर्ता जी जान से जुटे हुए है। रैली के प्रभारी विधायक ईश्वर सिंह ने यमुनानगर में जेजेपी जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और रैली की रूपरेखा तैयार की। ईश्वर सिंह ने कहा कि यह रैली रिकॉर्ड तोड़ होगी और एक ऐतिहासिक रैली भी साबित होगी। उन्होंने बताया कि यमुनानगर से 340 गाड़ियों और 40 बसों के काफिला में हजारों कार्यकर्ताओं भिवानी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि जजपा की यह रैली 2024 के चुनावों की दिशा तय करेगी। विधानसभा चुनावों में 2 साल का समय बचा हुआ है। इस रैली के माध्यम से जेजेपी अपने कामों का सारांश जनता के सामने रखेगी।

 

भिवानी रैली को बताया 2024 के रण की तैयारी

 

उन्होंने कहा कि अगले सीएम दुष्यंत चौटाला ही होंगे। 2024 में जेजेपी फुल मेजॉरिटी के साथ जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला में कोई कमी नहीं है। इतनी कम उम्र में इतना अनुभव और जनता में लोकप्रियता है। डिप्टी सीएम के हर कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटती है। दुष्यंत 25 साल की उम्र में लोकसभा सदस्य बने तो वहीं 31 साल की उम्र में डिप्टी सीएम की पारी खेल रहे हैं। उन्होंने गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि इसका फैसला बाद में लिया जाएगा, क्योंकि चुनाव बहुत दूर है। वहीं दुष्यंत को सीएम बनाने को लेकर उन्होंने कहा कि यह फैसला एक दिन में नहीं हो सकता। इसके लिए संगठन की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार किसी भी पेपर से पहले उसकी तैयारी करनी पड़ती है, उसी प्रकार 2024 के रण के लिए पार्टी द्वारा तैयारियां की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जजपा के संगठन को और मजबूत किया जा रहा है। वहीं भिवानी में होने वाली रैली के जरिए हरियाणा में नए राजनीतिक आयाम स्थापित होंगे। वहीं मौजूदा सीएम को लेकर उन्होंने कहा कि मनोहर लाल भी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और हम अपना गठबंधन धर्म भी अच्छे से निभा रहे हैं।

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       

Content Writer

Gourav Chouhan