साईकिल रैली निकाल कर महिला सशक्तिकरण के लिए आमजन को किया जागरुक

3/4/2023 9:45:18 PM

गुडग़ांव, (ब्यूरो): अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन आगामी 8 मार्च को होगा, लेकिन 8 मार्च को धुलेंडी का पर्व होने के कारण जिले के सिविल सर्जन डा. वीरेंद्र यादव के आदेश पर बसई गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन शनिवार को किया गया। डा. मनोज शर्मा व एनसीओ टीम ने छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर इस दिवस का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है। महिलाओं को हर क्षेत्र मेंंं कार्य करने के लिए जहां प्रेरित किया जाता है, वहीं उन्हें काम करने के लिए समुचित वातावरण भी उपलब्ध कराया जाता है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

हालांकि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गई, ताकि वे स्वस्थ रह सकें। इस अवसर पर साईकिल रैली का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। डा. मनोज शर्मा ने रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया। छात्रों की यह रैली विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई स्कूल परिसर में ही संपन्न हुई। छात्र-छात्राओं ने रैली के दौरान आमजन को महिला सशक्तिकरण के लिए जागरुक किया। इस आयोजन को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी बड़ा योगदान रहा।

 

Content Writer

Pawan Kumar Sethi