पर्यावरण को नुक्सान पहुंचाने वाले बिल्डरों पर NGT का चाबुक, 153.66 करोड़ जुर्माना ठोका

7/17/2022 9:15:36 AM

सोनीपत: नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एन.जी.टी.) पर्यावरण को नुक्सान पहुंचाने वाली सोनीपत की 4 निजी बिल्डर कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई की है। एन.जी.टी. ने इन कंपनियों के 6 प्रोजैक्ट्स पर 153.66 करोड़ रुपए का जुर्माना ठोका है। इन कंपनियों में टी.डी.आई. इंफ्रास्ट्रक्चर, पार्कर, सी.एम.डी. बिल्डटैक, नारंग कंस्ट्रक्शन शामिल हैं। सबसे ज्यादा टी.डी.आई. इंफ्रास्ट्रक्चर पर 94 करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।

इस जुर्माने को एन.जी.टी. ने पर्यावरण मुआवजे का नाम दिया है। एन.जी.टी. ने इस मुआवजे को पर्यावरण संरक्षण के लिए खर्च करने के निर्देश दिए हैं, जिसके लिए बाकायदा एक कमेटी का गठन भी किया गया है। कंपनियों को जहां 3 माह में जुर्माना राशि जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं, कमेटी को पर्यावरण सुदृढ़ता के प्लान को लागू करने के लिए 6 माह का समय दिया गया है।

Content Writer

Isha