एन.एच.एम. कर्मचारियों को मिला बकाया वेतन, ठेका कर्मचारियों को इंतजार

4/10/2020 9:47:22 AM

चंडीगढ़ : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के निरंतर प्रयासों के चलते नैशनल हैल्थ मिशन के 14 हजार हैल्थ कर्मचारियों को 3 माह का बकाया वेतन मिल गया। एन.एच.एम. के मिशन डायरैक्टर ने 33.83 करोड़ का बजट आते ही अधिकतर जिलों में कार्यरत एन.एच.एम. कर्मचारियों के खातों में जनवरी, फरवरी और मार्च माह का वेतन डाल दिया। 

सरकार के वायदे के बावजूद हैल्थ विभाग में 10 हजार से अधिक ठेका कर्मचारियों को बकाया वेतन अभी नहीं मिला है जिसे लेकर कर्मचारियों में रोष है। उल्लेखनीय है कि बकाया वेतन के इस मामले को नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी उठाया था। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा और सीटू के महासचिव जयभगवान ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से बिना देरी ठेका कर्मचारियों का बकाया वेतन के शीघ्र भुगतान की मांग की।

Edited By

Manisha rana