हड़ताली NHM कर्मचारियों ने करवाया मुंडन, सरकार के खिलाफ रोष प्रकट कर कटवा दिए बाल

punjabkesari.in Monday, Aug 12, 2024 - 02:57 PM (IST)

करनाल: हरियाणा भर में एनएचएम कर्मचारी पिछले 18 दिन से हड़ताल पर है। करनाल में कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया।  पांच एनएचएम कर्मचारियों ने धरना स्थल पर अपना मुंडन करवाया।

कर्मचारियों ने कहा कि वो पिछले कई दिनों से हड़ताल पर है, लेकिन सरकार की तरफ से उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

PunjabKesari

NHM कर्मचारियों ने मांग करते हुए कहा कि सरकार उन्हें जल्द से जल्द नियमित करें, सर्विस बॉयलोज वेतन में जो विसंगतियां है उन्हें दूर किया जाए। इसके साथ-साथ कर्मचारियों को 7वें वेतन का लाभ दिया जाए। इसके अलावा 58 साल तक कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा दी जाए। कर्मचारियों को ग्रेच्युटी लाभ दिया जाए सहित अन्य मांगों को पूरा किया जाए। एनएचएम कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती और लिखित में नहीं देती उनका आंदोलन जारी रहेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static