एनएचएम कर्मचारी अर्धनग्र होकर प्रदर्शन करने पर उतारू

2/25/2019 7:19:13 PM

भिवानी(अशोक भारद्वाज): भिवानी में सोमवार को एनएचएम कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर शहर में प्रदर्शन किया और बाद में रोहतक गेट पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का पुतला फूंका। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि सरकार व अधिकारी उनकी अनदेखी कर रहे हैं, जिसके कारण उन्हें रोड पर आना पड़ा है। वहीं कर्मचारियों ने कहा कि सरकार जब तक उनकी बात नहीं सुनेगी तब तक ही आंदोलन यूं ही जारी रहेगा।

एनएचएम कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया कर्मचारियों का प्रदर्शन भिवानी के सामान्य अस्पताल से शुरू हुआ। घंटा घर, हांसी गेट होते हुए कर्मचारी रोहतक गेट पहुंचे। कर्मचारियों ने सरकार के विरोध में नारे बाजी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार उनकी सुन नही रही इस लिए वे अर्धनग्न हुए है। वहीं महिला कर्मचारियों ने थाली बजाई ताकि सरकार उनकी सुध ले।



कर्मचारियों ने कहा कि सरकार जबतक उनकी नही सुनेगी ये प्रदर्शन व धरना यूं ही जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण कर्मचारी सड़को पर है व आमजन परेशान है। इन्होंने कहा कि सरकार को चहिये की उनसे बात करे तथा उनकी मांगें पूरी करें।

Shivam