तैश में आकर भांजे ने मामा की हत्या कर शव खेत में दफनाया (VIDEO)

3/5/2018 8:03:56 PM

सिरसा(सतनाम सिंह): जिले के गांव घुकांवाली में तैश में आए युवक ने होली की रात को अपने ही मामा की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को खेत की जमीन में दबा दिया और फरार हो गया। हत्या करने के बाद आरोपी ​ने घटना की पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद परिजनों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद पुलिस ने हत्या आरोपित को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव को बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। ​जहाँ मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने इस संबंध में भांजे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।



​​जानकारी के अनुसार ​आरोपी​ रामदिया अपने मामा प्रकाश के साथ गांव घुंकावाली में आवारा पशुओ से खेतों की रखवाली के लिए आया हुआ था। मामा-भांजा दोनों गांव घुंकावाली के ​​खेत में बने कमरे में रहते थे। होली की रात को किसी बात को लेकर दोनों में तकरार हो गई। जिसके चलते ​आरोपी भांजे​ ने आवारा पशुओं को भगाने  के लिए रखी बंदूक से अपने मामा को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ​

बाद में आरोपी ने कमरे के नजदीक गेहूं की फसल में गड्ढा खोदकर मामा के शव को दफना दिया और वापस आकर कमरे में सो गया। इसके बाद वारदात को अंजाम देने के बाद ​वो​ अपने गांव रतिया भाग गया। ​जिसके बाद आरोपी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद पुरे मामले का खुलासा हुआ।



​​मृतक प्रकाश के भतीजे रामभक्त के बयान पर ​पुलिस ने आरोपी भांजे​ के खिलाफ हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के बीच शराब के नशे में तकरार हुई थी। ​आरोपी ​ने पूछताछ में बताया है कि उसके पास जो बंदूक थी, वो उसके पिता प्रताप सिंह के नाम है।