हेरोइन सप्लाई करने का आरोपी नाइजीरियन दिल्ली से गिरफ्तार

4/13/2022 10:04:54 AM

फतेहाबाद: टोहाना में चलाए गए विशेष सर्च अभियान के दौरान दो युवकों से 280 ग्राम हेरोइन बरामद होने के मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए शहर पुलिस की टीम ने हेरोइन का सप्लायर नाइजीरियन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।

जांच में पता चला कि अक्षय कुमार व संजय यह हेरोइन दिल्ली से नाइजीरिया के नागरिक नामडी पुत्र ओरची उर्फ ओबिडियास निवासी उल्लीअनामबरा नाइजीरिया से लेकर आए थे, जो फिलहाल नई दिल्ली के गंदा नाला रोड शिवपुरी में रहता है। इस पर पुलिस ने नामड़ी नामक नाइजीरियन को निहाल विहार दिल्ली से गिरफ्तार कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है।

Content Writer

Isha