स्मैक सप्लाई के आरोप में दिल्ली से नाइजीरियन काबू

7/2/2022 10:51:44 AM

यमुनानगर : 29 जून को डेढ़ सौ ग्राम हैरोइन (चिट्टा) के साथ पकड़े गए मुस्तफाबाद निवासी तरुण व जिला अंबाला के गांव खान अहमदपुर निवासी लखविंदर के तार नाइजीरिया से जुड़े थे। ए.एन.सी. के साथ वहां तक भी पहुंच गए। अब स्टाफ की टीम ने दिल्ली से 30 वर्षीय नाइजीरियन को गिरफतार किया है, ये स्मैक सप्लायर हैं। नाइजीरियन को गिरफ्तार करने के लिए नारकोटिक्स सैल की टीम के दो जवान भी घायल हो गए, लेकिन घायल होने के बावजूद पुलिस ने आरोपी को भागने नहीं दिया। आरोपी की पहचान नानोरूका उर्फ इन्नोसैंट के नाम से हुई है। 

नाइजीरियन से पूछताछ करने के लिए स्टाफ को अब काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इन्नोंसेंट से पूछताछ के लिए पुलिस हर तरह का प्रयास कर रही है। शुरूआत में आरोपी ने पुलिस को यही बताया है कि वह 2019 में छह माह का वीजा लेकर भारत आया था। उसके बाद यह फरार हो गया। हालांकि यह दिखावे के लिए कपड़ों का बिजनैस कर रहा था इसका असल बिजनैस स्मैक का था। पुलिस अब इस आरोपी से पूछताछ के लिए ट्रासलैंटर का भी बंदोबस्त कर रही है, ताकि जिले में फैल रहे इस जहर को रोकने के लिए हर कड़ी को स्लाखों के पीछे भेजा जाए। स्टाफ इंचार्ज इंस्पैक्टर राकेश राणा ने बताया कि एस.पी. मोहित हांडा के कुशल मार्गदर्शन में नशे पर रोक लगाई जा रही है, जो जारी रहेगी।         
 

Content Writer

Isha