तस्करी में शामिल नाइजीरियन साथी सहित गिरफ्तार, कोकीन और हथियार बरामद

7/6/2018 4:01:30 PM

फरीदाबाद( अनिल राठी): क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 गुडगांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के अाधार पर नाकेबंदी कर दो ड्रग सप्लायर को पकड़ा है। पुलिस ने गाड़ी में सवार घाना निवासी चार्ल्स माइकल व नाइजीरियन युवक को  गिरफ्तार किया। इस दौरान एक अारोपी को गोली लग गई जिसके चलते घायल हालात में उसे गिरफ्तार कर एशियन अस्पताल में एडमिट कराया गया है। PRO का कहना है कि थाना सूरजकुण्ड में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है जल्द ही इस मामले में और सूचना दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार पुलिस क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र चौहान की टीम नाइजीरियन द्वारा एनसीआर में ड्रग सप्लाई के संबंध में काम कर रही थी। गतरात करीब 2:00 बजे इस्पेक्टर नरेंद्र चौहान ने सूचना दी की एक नाइजीरियन ड्रग सप्लाई करने वाला फरीदाबाद की तरफ आ रहा है जिसके हम पीछे लगे हुए हैं। सूचना के आधार पर तुरन्त  MVN  पर नाका बन्दी की गई। इस दौरान संदिग्ध गाड़ी ओला कैब को रोका गया, गाड़ी मे सवार घाना निवासी चार्ल्स माइकल व नाइजीरियन  इहचीकू इह्वनाचो ओला कैब में सवार थे।

 अारोपी माइकल चार्ज ग्रीन फील्ड कॉलोनी में किराए पर रह रहा था। पुलिस का कहना है कि लोगों के कब्जे से एक पिस्टल व दो जिन्दा रौंद सफेद और ब्राउन नशीला पदार्थ मिला है। मौके पर डीसीपी NIT , FSL  टीम डॉक्टर मनीषा, s h o सूरजकुंड और अन्य क्राइम ब्रांच के अधिकारी पहुंचे।
 

Deepak Paul