रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले में चला नाइट डोमिनेशन अभियान, चप्पे-चप्पे पर नजर आई खाकी

6/12/2021 9:28:16 PM

रेवाड़ी/ महेंद्रगढ़ (योगेंद्र सिंह): अपराधियों पर नकेल डालने के उद्देश्य को लेकर रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले में शुक्रवार रात्रि चप्पे-चप्पे पर खाकी ही खाकी नजर आ रही थी। हर आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली जा रही थी। दोनों जिलों के करीब 900 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शहर भर में चेकिंग अभियान चला रहे थे। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने करीब 300 सार्वजनिक सार्वजनिक जगहों की चेकिंग की। रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक था खाकी पूरी तरह अलर्ट नजर आई।

रेवाड़ी पुलिस ने 16 सौ से अधिक वाहनों की चेकिंग की। अभियान के तहत पुलिस ने 3 वाहन जब्त किये और 55 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। साथ ही 73 बोतल अवैध शराब भी जब्त की। वहीं महेंद्रगढ़ पुलिस ने 36 जगह नाके लगाए। 15 जगह पैदल गस्त, राइडर, पीसीआर दौड़ती नजर आई। पुलिस ने करीब 1134 वाहनों को रोककर उनकी चेकिंग की और 32 वाहनों के चालान काटे, तीन वाहनों को कंपाउंड किया। इस दौरान पुलिस ने 139 अवैध शराब की बोतले जब्त की। वहीं अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। 

रेवाड़ी एसपी अभिषेक जोरवाल और महेंद्रगढ़ जिले के एसपी चंद्रमोह के निर्देश पर पुलिस कर्मचारी, अधिकारी अभियान के तहत शहर भर में चेकिंग करते नजर आए। एसपी की सोच है कि रात्रि के समय पुलिस की सक्रियता के कारण अपराधी तत्व के मन में भय पैदा हो ताकि वह कोई भी अपराधिक घटनाएं ना कर पाए। इस प्रकार का अभियान आगे भी आकस्मिक रूप से चलाया जाएगा।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Shivam