इंतजार....और नंबर आने पर कैश खत्म

12/10/2016 2:15:25 PM

नीलोखेड़ी (सोरांश): एच.एस.ई.बी. वर्कर्स यूनियन की एक बैठक सर्कल सचिव महाबीर सिंह जे.ई. की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सिंह ने कहा कि विभाग के कर्मचारियों को अभी तक वेतन न मिलने के कारण परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण कर्मचारियों में रोष है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नोटबंदी को ध्यान में रखते हुए सभी कर्मचारियों को 10-10 रूपए नकद वेतन देने की बात कही थी लेकिन नकद न देकर कर्मचारियों के खाते में जमा करवा दिए गए। उधर, बैंक के अधिकारियों ने भी वेतन मान देने का कोई प्रबंध नहीं किया, जिसके कारण कर्मचारियों को सारा-सारा दिन लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। बावजूद नम्बर आने पर वेतन नहीं मिल पा रहा। ए.टी.एम. से भी पैसे नहीं मिल पा रहे। जिस कारण कर्मचारियों का सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान नहीं किया गया तो कर्मचारी संघर्ष का रास्ता अपना सकते हैं।