सीएम सिटी में धरे गए चोर गिरोह के नौ सदस्य, 40 से अधिक वारदातों का खुलासा

9/18/2019 5:44:58 PM

करनाल (केसी आर्या): सीएम सिटी करनाल में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद देखने को मिलते रहे हैं। आए दिन शहर के किसी न किसी इलाके में चोरी की वारदात सामने आती रही हैं। जिससे पुलिस को भी काफी किरकिरी का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते आज सिटी थाना पुलिस ने एक बड़े चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों ने ही शहर में दहशत मचा रखी थी।पुलिस ने इस गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ में कई खुलासे हुए। इसके साथ ही डेढ़ लाख की नकदी व अन्य सामान बरामद किया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां से उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा ताकि अन्य मामलों के खुलासे किए जा जा सकें।थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से करीब डेढ़ लाख की नकदी, सोने चांदी के आभूषण व अन्य सामान बरामद किया है। इन नौ आरोपियों ने अबतक कुल 40 से 45 वारदातों को कबूल किया है। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है।

 

 

 

 

Isha