RESIGN: निशान सिंह ने जेजेपी को कहा अलविदा, लिखित में अजय चौटाला को सौंपा इस्तीफा

4/9/2024 12:37:39 PM

टोहाना (सुशील सिंगला): हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी (JJP) को बड़ा झटका लगा है। जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला को लिखित रूप में इस्तीफा दे दिया है।

बता दें कि जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह बीते कल जेजेपी विधायक अमरजीत ढांडा व खादी बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र लितानी पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक दोनों ने नेताओं ने पार्टी आलाकमान का संदेश निशान सिंह को दिया। ये मुलाकात काफी देर तक चली। जिसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा अजय चौटाला को सौंप दिया है।

बता दें कि दिसंबर 2018 में जजपा बनने के साथ ही उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी। 2021 और 2023 में जजपा के पूरे संगठन में फेरबदल हुआ, लेकिन निशान सिंह को हर बार प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। सूत्रों के अनुसार निशान सिंह पार्टी के सीनियर नेताओं के कुछ फैसलों से सहमत नहीं हैं। यही वजह है कि वह अब सात साल बाद जजपा से नाता तोड़ने जा रहे हैं।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Editor

Nitish Jamwal