Chandigarh New Deputy Commissioner: निशांत यादव होंगे चंडीगढ़ के नए डीसी, विनय प्रताप सिंह का कार्यकाल हुआ पूरा

punjabkesari.in Saturday, Oct 26, 2024 - 02:10 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : आईएएस निशांत यादव चंडीगढ़ के नए डिप्टी कमिश्नर होंगे। निशांत यादव तीन साल तक चंडीगढ़ के उपायुक्त रहेंगे। फ़िलहाल वो गुरुग्राम में बतौर डिप्टी कमिश्नर कार्यरत हैं। चंडीगढ़ के मौजूदा डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप सिंह का कार्यकाल पूरा हो चुका है। चंडीगढ़ के मौजूदा डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप सिंह नवम्बर 2021 में चंडीगढ़ भेजे गए थे। विनय प्रताप सिंह हरियाणा कैडर 2011 बैच के IAS अफसर हैं। अभी विनय प्रताप की नई नियुक्ति को लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि हरियाणा में जल्द ही IAS विनय प्रताप सिंह को किसी अहम पद की ज़िम्मेदारी दी जा सकती है।

PunjabKesari

कौन हैं IAS निशांत यादव

निशांत कुमार यादव एक युवा आईएएस अफसर हैं। वो हरियाणा कैडर 2013 बैच के आईएएस अफसर है। उनकी उम्र 34 वर्ष है। आईएएस निशांत यादव आईआईटी पासआउट भी हैं। उन्होंने आईआईटी-दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री ली है। इसके बाद सिविल सेवा की तैयारी करते हुए निशांत यादव ने 23 साल की उम्र में अपने पहले प्रयास में ही सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली थी। यादव को कुशल-कर्मठ और क्षमतावान अफसरों में गिना जाता है। आईएएस निशांत कुमार यादव अभी गुरुग्राम के डेप्युटी कमिश्नर के रूप सेवा दे रहे थे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static